दिव्य प्रेम सेवा मिशन आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।
- फोटो : अमर उजाला।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि एक बार में चुनाव होने से देश के राजनीतिक और आर्थिक दोनों पहलू मजबूत होंगे। इससे देश का विकास होगा। क्योंकि, बार-बार चुनाव होने से हर बार आचार संहिता लगती है और छह-छह महीने के लिए विकास का काम रुक जाता है। केंद्र सरकार के इसी कार्यकाल में यह प्रस्ताव पास किया जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनीत सरन ने वन नेशन वन इलेक्शन को देश के हित के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पूरे देश का चुनाव एक साथ होता है तो हम बहुत बड़े खर्चे से बच सकते हैं। इस दौरान दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ.आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी, महेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।