फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नारद मोह लीला से रामलीला महोत्सव का आगाज

Tue, 13 Oct 2026 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करमा। करमा बाजार में राम लीला नारद मोह की प्रस्तुति - फोटो : Archive
विज्ञापन
ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को रामलीला महोत्सव नारद मोह की लीला के मंचन के साथ शुरू हुआ। स्थानीय कलाकारों ने अपने भावपूर्ण अभिनय और प्रभावशाली संवादों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लीला में देवर्षि नारद की तपस्या भंग करने इंद्र ने कामदेव को भेजा, पर वे सफल नहीं हुए। तपस्या की सफलता से नारद को अहंकार हुआ, जिसे भगवान विष्णु ने अपनी माया से दूर किया। महेंद्र ने नारद और श्लोक मिश्रा ने भगवान विष्णु की भूमिका निभाई। उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। निदेशक दिलीप केसरी और शृंगारक बबलू पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रधान अमरीश जायसवाल सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें