चित्र परिचय------- जसरा बाजार में रामलीला का मंचन का कलाकार ( संवाद न्यूज एजेंसी जसरा)
जसरा बाजार में पुरानी बाजार रामलीला नाट्य समिति और ईश्वर दीन छेदीलाल धार्मिक प्रतिष्ठान ने रामलीला का शुभारंभ किया। रामलीला की शुरुआत नारद मोह और मनु तपस्या के मंचन से हुई। नारद मोह में स्वयंवर में नारद को अपमानित होना पड़ा। उन्होंने क्रोधित होकर भगवान विष्णु को श्राप दिया। इसके साथ ही राजा मनु और उनकी पत्नी शतरूपा की तपस्या भी दिखाई गई। उन्होंने अपना राज्य पुत्र को सौंपकर तपस्या की थी। भगवान विष्णु का विराट स्वरूप और मनु की तपस्या विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर रतन केसरवानी, अंकुर केसरवानी, अशोक कुमार प्रबंधक और नितिन केसरवानी मौजूद रहे। अकरम अली, दीपू गुप्ता तथा संकेत यादव भी उपस्थित थे।