इलाहाबाद। शहर की रामलीला कमेटियों की ओर से सोमवार को रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन हुआ।
ध्वनि प्रकाश के माध्यम से लीला की प्रस्तुति ने लोगों को भावविभोर किया। श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामबाग रामलीला मैदान पर सीता हरण, शबरी प्रसंग, सुग्रीव मित्रता, बालि वध आदि प्रसंगों की लीला मंचित हुई। सुबह शृंगार चौकी में कृष्णनंदी रथ चौकी निकाली गई।
पजावा रामलीला कमेटी की रामलीला में बलि वध से लंका दहन तक की लीला मंचित हुई। सुबह शृंगार चौकी में मोती शृंगार की चौकी निकाली गई। कटरा रामलीला में सूपर्णखा द्वारा रावण से फरियाद, सीता हरण, शबरी प्रसंग, बलि वध आदि प्रसंगों का मंचन हुआ। अलोपीबाग में दशरथ मरण, भरत मिलाप, सीता हरण, जीटीबी नगर, करेली में सीता हरण, बालि वध, लंकादहन, बाघम्बरी क्षेत्र भारद्वाजपुरम में सीताहरण, सुग्रीव मैत्री, बलि वध आदि प्रसंगों की लीला हुई।