पिता ने कराया था वारंट जारी
पुलिस जांच में पता चला कि रामदुलारे ने अपने बेटों के खिलाफ पारिवारिक न्यायालय में भरण-पोषण का वाद दाखिल किया था। आरोप है कि बेटे भरण-पोषण के लिए रुपये नहीं दे रहे थे। इस पर न्यायालय ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था। इस बात से नाराज होकर अखिलेश और वीरेंद्र ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 13 जून की सुबह लल्ला चुंगी चौराहे पर पिता को गोली मार दी। पुलिस की एक टीम मृतक के परिजनों की भूमिका जांच कर रही है।
कौशाम्बी व फतेहपुर में छिपने का बनाया था ठिकाना
पुलिस के मुताबिक, आरोपी वारदात के बाद बाइक से तेलियरगंज की ओर भाग गए। इसके बाद वहां से कौशाम्बी रवाना हो गए। यहां पर एक परिचित के घर रुके। इसके बाद फतेहपुर में छिपने का ठिकाना खोज लिया। इसी बीच पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा रखा था। कर्नलगंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।