फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राजसी वैभव के साथ निकला रामदल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी का रामदल पूरे राजसी वैभव के साथ सोमवार को निकला। दल में सबसे आगे भगवान हनुमान की सवारी थी। खुल्दाबाद शिवाला के करीब प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की आरती के बाद रामदल को रवाना किया गया। इस दौरान हर तरफ प्रभु श्रीराम की झलक पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी से मेला क्षेत्र अलग ही शोभा बिखेर रहा था। रामदल खुल्दाबाद से निकलकर नखासकोहना, चौक, राम भवन चौराहा, मुट्ठीगंज, भारती भवन, लोकनाथ होता हुआ रानीमंडी में संपन्न हुआ। नयनाभिराम चौकियों को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। रामदल में कमेटी के अध्यक्ष सुरेश चंद्र टंडन, मोहन जी टंडन-टंडन भैया, कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, सचिन कुमार गुप्ता, लीला संयोजक राजेश मल्होत्रा, सागर पांडेय सहित कई भक्त शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें