कथावाचक संत और चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ब्राह्मण समाज की उपजातियों को लेकर दिए गए एक विवादित बयान पर कानूनी शिकंजा कस सकता है।
कथावाचक संत और चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ब्राह्मण समाज की उपजातियों को लेकर दिए गए एक विवादित बयान पर कानूनी शिकंजा कस सकता है। इस मामले में प्रयागराज की एसीजेएम कोर्ट ने उनके खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब जगद्गुरु रामभद्राचार्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में उन्होंने ब्राह्मण समाज के भीतर आने वाली कुछ उपजातियों-जैसे उपाध्याय, पाठक, चौबे, त्रिगुणायक और दीक्षित को लेकर एक टिप्पणी की थी। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि ब्राह्मण समाज इन उपजातियों में अपनी बेटियों की शादियां नहीं करता है।