फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाग, दारागंज, प्रयागराज संगम स्टेशन होंगे एनसीआर के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे का प्रयागराज रामबाग, दारागंज और उत्तर रेलवे का प्रयागराज संगम एवं प्रयाग जंक्शन अब उत्तर मध्य रेलवे का हिस्सा होने जा रहे हैं। वाराणसी में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने अफसरों को निर्देश दिया कि इस बारे में जो भी जरूरी कागजी कार्यवाही हो, उसे जल्द से जल्द पूरी की जाए। वाराणसी में रेल मंत्री से मुलाकात के बाद फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने दावा किया कि ये सभी स्टेशन अब एनसीआर का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन

शनिवार को रेल मंत्री पीयूष गोयल वाराणसी में ही थे, जहां फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल और शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सांसद ने शहर के स्टेशनों के एनसीआर में विलय का मुद्दा उठाया। कहा, शहर के स्टेशनों को एनसीआर में विलय करने की कवायद लंबे समय से चल रही है, लेकिन अब तक सभी स्टेशन एनसीआर में शामिल नहीं हो सके हैं। इस वजह से तमाम जरूरी और छोटे-छोटे कार्य संबंधित स्टेशनों पर करवाने के लिए या तो लखनऊ मंडल या फिर वाराणसी मंडल में फाइल भेजनी पड़ती है। एनसीआर में इन स्टेशनों के विलय के बाद इनकी बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी। साथ ही यात्री सुविधा से जुड़े कार्य भी तेजी से हो सकेंगे। प्रयागराज पहुंचने पर सांसद केशरी देवी ने बताया कि रेल मंत्री से शिवगंगा एक्सप्रेस और मंडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस में भी जनरल कोटा बढ़ाए जाने की मांग की गई है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। जल्द ही इन दोनों ट्रेनों में प्रयागराज से यात्रियों को दिल्ली के लिए ज्यादा बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें