फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखों की औषधि है राम नाम

Sat, 31 Jan 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। माघ मेले के अक्षयवट मार्ग स्थित रामनाम बैंक सेवा संस्थान के शिविर में शुक्रवार को ‘रामनाम से ग्रह पीड़ा निवारण’ पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि स्वामी अधोक्षजानंद महाराज ने कहा कि राम नाम खाते में जमा रामधन न केवल इस लोक बल्कि परलोक में भी काम आता है। राम का नाम औषधि की तरह व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक दुखों का निवारण करता है। राम के नाम में अद्भुत शक्ति है। इस शक्ति का साक्षात्कार केवल वही व्यक्ति करता है, जो इसकी महिमा को जानने की कोशिश करता है।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय ने कहा कि रामनाम के जप और लेखन से व्यक्ति को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है। कार्यक्रम अध्यक्ष गुंजन वार्ष्णेय ने कहा की राम नाम के विशेष लेखन के क्रम से शनि, राहु ग्रहों की पीड़ा का निवारण होता है। संगोष्ठी से पूर्व संस्थान की पत्रिका का विमोचन किया गया। स्वामी अधोक्षजानंद महाराज ने 108 लोगों के रामनाम का खाता खोला। उपमा अग्रवाल, आनंद जायसवाल समेत कई खाताधारकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उमा जायसवाल, आशीष गुप्ता, उषा, विपुल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें