फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मे राम रघुराई, घर-मंदिर बाजी बधाई

Thu, 06 Apr 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बुधवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर भर के मंदिरों में विशेष पूजा आराधना हुई। जन्मोत्सव मनाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच घर-मंदिर भगवान राम के जन्म की लीला हुई।
विज्ञापन


त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में राम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ से मना। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बड़े हनुमान मंदिर परिसर स्थित रामजानकी मंदिर में आरती पूजा की। दोपहर बारह बजते ही घंटा-घड़ियाल, शंखनाद और ‘जय श्री राम’ के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। वेदमंत्रों के साथ आरती हुई। रामभक्त हनुमान का फलों, फूलों, सोनेचांदी के आभूषणों से भव्य शृंगार एवं विशेष पूजा हुई। शृंगार दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

 हनुमत निकेतन, हाईकोर्ट चौराहे स्थित हनुमान मंदिर, राम बाग दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर, सिविल लाइंस, जीरो रोड स्थित रामजानकी मंदिर, मीरापुर ललिता देवी मंदिर स्थित भगवान राम दरबार, कीड़गंज, हीवेट रोड स्थित राममंदिर आदि में राम जन्मोत्सव की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें