प्रयागराज। उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बनने वाले ट्रस्ट में निर्मोही अनी अखाड़े के प्रमुख का नाम भी जोड़ा जाए। निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस आशय की मांग करते हुए अपना दावा पेश किया है।
‘अमर उजाला’ से बातचीत में उन्होंने कहा कि उक्त ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़े को उचित स्थान मिलना ही चाहिए। इसके अंतर्गत अखिल भारतीय श्रीपंच हरिव्यासी महानिर्वाणी निर्मोही अखाड़ा, रामानंदी, रामानंदी संतोषी, रामानंदी महानिर्वाणी, पंच झाड़िया, पंचविष्णु स्वामी, पंच मालाधारी निर्मोही अखाड़ा शामिल है।