फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर भूमि पूजन की खुशी में कहीं छप्पन भोग, कहीं दिवाली

विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Poojan
विज्ञापन
जयश्री राम और भारत माता की जय के गूंजे जयकारे
विज्ञापन

प्रयागराज। अयोध्या में भूमि पूजन की खुशी में उत्सव का माहौल बना हुआ है। बृहस्पतिवार को भी जगह-जगह खुशी मनाई गई। कहीं दीप जलाए गए तो कहीं रामलला को छप्पन भोग अर्पित किया गया।
भूमि पूजन की खुशी में पुराने शहर के लोकनाथ चौराहे पर भगवान श्रीराम की महाआरती की गई। परमहंस योगी राजकुमार महाराज की मौजूदगी में शिवशक्ति सेना के महासचिव दिनेश सिंह ने भगवान राम की आरती उतारी। इस दौरान घंटे, घड़िया और नगाड़ों की गूंज मचती रही। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी और रामजी केसरवानी ने भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्रीराम नाम की रंगोली भी सजाई गई और शिव सैनकों व राम भक्तों ने दीप प्रज्ज्वलित किया।
विज्ञापन

इस मौकेपर पथरचट्टी रामलीला समिति के वसंत लाल आजाद, भाई कृष्ण भगवान केसरवानी, बब्बन सिंह चौहान, राजेश केसरवानी, अयोध्या सिंह चौहान, शिवशक्ति सेना महिला मोर्चा की अध्यक्ष ललिता अग्रवाल मौजूद थीं। उधर, आरपी एकेडमी के प्रबंधक अनिल कुमार पांडेय की ओर से भूमि पूजन की खुशी में छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसमें काजू, मेवा और खोए की मिठाई के अलावा तरह-तरह के नमकीन और पकवान शामिल थे। सैकड़ों राम भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह छत्रपति शिवाजी महाराज जन कल्याण समिति की ओर से राम मंदिर निर्माण के लिए शिलापूजन की खुशी में घरों की छतों पर दीप जलाए गए। चकनिरातुल में घर-घर दीप जलाने के बाद जय श्रीराम और भारत माता की जय के उद्घोष किए जा रहे थे। इस दौरान श्याम सुंदर पटेल, रामनाथ शर्मा, एके पांडेय, मानसिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमर नाथ सिंह, सुरेंद्र भारती, राजाराम शुक्ला, रामधनी, कौशलेंद्र सिंह, रामकिशोरी सचान, कनकलता, कुसुमता, माया शुक्ला, चित्रा सिंह समेत तमाम लोगों ने दीप जलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें