prayagraj news : संगम पर पिता का पिंडदान करते कथावाचक किरीट भाई।
- फोटो : prayagraj
कथावाचक किरीट भाई ने अपने पिता के निमित्त संगम में पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध किया। तीर्थपुरोहित अनुपम शर्मा ने तर्पण और श्राद्ध कराया। प्रयागराज पहुंचने पर पिंडदान से पूर्व उन्होंने सिर मुंडवाया और संगम में डुबकी भी लगाई। पत्नी और बच्चों के साथ यहां पहुंचे किरीट भाई पहले कर्नलगंज स्थित एक होटल में रुके फिर अपने शिष्य प्रमोद अरोरा मोदी के अनुरोध पर उनके पटेल नगर, मीरापुर स्थित आवास पर भी गए। यहां भक्तों से मिलने और उन्हें आशीर्वाद देने के बाद वह चित्रकूट के लिए रवाना हो गए।