फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के स्वागत को तैयार राम भक्त, सजने लगी संगमनगरी

Tue, 04 Aug 2020 02:58 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का शिलान्यास बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस मौके को यादगार बनाने और भगवान के स्वागत की प्रयागवासियों ने भी बड़े स्तर पर तैयारी की है। देवालयों के साथ घरों और प्रमुख चौराहों एवं स्थलों को सजाया जाएगा। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग बैठकों में तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


साथ ही घर-घर जाकर लोगों से दीपोत्सव मनाने की अपील की। सांसदों, विधायकों तथा अन्य वरिष्ठï नेताओं ने लोगों से घरों में दीप जलाने तथा पूजन करने की अपील की। उन्होंने मंगलवार को जनसंपर्क भी किया। उनकी ओर से गठित टीमों में शामिल कार्यकर्ताओं ने भी अलग-अलग मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

विहिप के मीडिया प्रभारी अश्वनी मिश्र ने बताया कि इस मौके पर केशर भवन, महावीर भवन, संघ कार्यालय आदि को सजाया जाएगा। इसकी शुरुआत मंगलवार को ही हो गई। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केशरवानी ने बताया कि शहर के हर प्रमुख मंदिरों में दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसकी शुरुआत कई मंदिरों में हो भी चुकी है।
विज्ञापन


श्रृंग्वेरपुर में होगा दीवाली जैसा माहौल
श्रृंग्वेरपुर धाम और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को दीवाली जैसा नजारा होगा। सांसद केशरी देवी पटेल की ओर से 10 हजार दीपदान किए जाएंगे। उनकी अगुवाई में धाम को आकर्षक तरीके से सजाया भी जाएगा।

चौराहों पर लहराने लगा भगवा पताका
राम मंदिर शिलान्यास के मौके पर शहर के प्रमुख चौराहों को भी सजाया जाएगा। चौराहों पर दीपों की मदद से ओम, जय श्रीराम आदि आकृतियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा चौराहों पर ओम के उच्चारण वाले भगना पताका भी लगाए जाएंगे। पताका सडक़ के डिवाइडर के बीच लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत मंगलवार को हो गई और जानसेन से जाने वाली सडक़ों के डिवाइडर पर भगवा झंडे लहराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें