कार्तिक मास के हनुमान जयंती पर श्री बड़े हनुमान जी की विशेष आरती करते महंत बलवीर गिरि जी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला।
रविवार को ब्रह्म मुहुर्त में दूध, दही, शक्कर, पंचामृत, गंध, अष्टगंध, कुमकुम, भस्म, गंगा जल, तीर्थ जल, सुगंधित जल आदि द्रव्यों से रामभक्त हनुमानजी का अभिषेक किया गया। साथ ही 11 सौ कलशों के जल से हनुमानजी का अभिषेक वैद मंत्रोच्चार के बीच किया गया। श्री बडे़ हनुमान मंदिर पर हनुमानजी का जन्मोत्सव कार्तिक मास में ही मनाया जाता है।
कार्तिक मास के हनुमान जयंती पर श्री बड़े हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
श्री बड़े हनुमानजी मंदिर पर देर शाम तक भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जयकारे गूंजते रहे। भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।