फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात के बाद बसों में महिलाओं का फ्री हुआ सफर

विज्ञापन
Rakshabandhan - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। रक्षा बंधन के अवसर पर बुधवार की आधी रात के बाद रोडवेज की बसों में महिला यात्रियों का सफर फ्री हो गया। बृहस्पतिवार की सुबह सभी सिटी बसों में भी महिलाएं फ्री में सफर कर सकेंगी। दरअसल योगी सरकार ने रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए सभी श्रेणी की बसों में फ्री सफर की घोषणा की है। यह व्यवस्था बुधवार की रात 12 बजे बाद प्रभावी हो गई। महिलाएं बृहस्पतिवार की रात 12 बजे तक बसों में फ्री सफर कर सकेंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन के मुताबिक रक्षा बंधन के अवसर पर बृहस्पतिवार को 35 अतिरिक्त बसें भी चलेंगी। इस बीच स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शाम को सिविल लाइंस बस स्टेशन पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें