उधर पर्व के एक दिन पहले ही सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर लोगों की खासी चहल पहल देखने को मिली। पूर्वांचल के गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर आदि जिलों की ओर जाने वाली बसें यात्रियों से ठसाठस रहीं।
रक्षाबंधन पर 19 अगस्त सोमवार की रात 12 बजे तक बहनें रोडवेज बस और सिटी बस में निशुल्क सफर कर सकेंगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन ने अपने सभी परिचालकों को निर्देश दिया है कि वह महिलाओं को शून्य कीमत वाला ही टिकट जारी करें।
उधर पर्व के एक दिन पहले ही सिविल लाइंस और जीरोरोड बस स्टेशन पर लोगों की खासी चहल पहल देखने को मिली। पूर्वांचल के गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर आदि जिलों की ओर जाने वाली बसें यात्रियों से ठसाठस रहीं। इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या रूट पर भी बसों में खूब भीड़ गई। रोडवेज अफसरों ने बताया कि रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक सभी श्रेणी की बसों में महिलाएं फ्री में सफर कर सकती है।
विज्ञापन
इसी वजह से रविवार रात 12 बजे के बाद भी सभी रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रहा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि पर्व के एक दिन पहले भीड़ आने की वजह से सात रूट पर बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए गए। वहीं दूसरी ओर दिल्ली समेत तमाम रूट से आने वाली ट्रेनों में काफी संख्या में लोग प्रयागराज जंक्शन एवं अन्य दूसरे स्टेशनों पर उतरे। आसपास के शहरों की ओर जाने वाले लोग भी बड़ी संख्या में रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि रक्षा बंधन मनाने के बाद दिल्ली रूट की ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए सोमवार को प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही है।