फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha bandhan 2023 :  रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, इस बार भी दो दिन मनेगा पर्व

Thu, 10 Aug 2023 11:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस वर्ष 30 अगस्त की सुबह 10.12 बजे से पूर्णिमा शुरू होगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अमिताभ गौर का कहना है कि पूर्णिमा सुबह 10.12 बजे से शुरू होगी, लेकिन इसी समय भद्रा की शुरुआत भी हो जाएगी जो शाम 8.58 बजे तक होगी। क्योंकि यह भद्रा कुंभ राशि का होगा तो उसमें कोई भी शुभ कार्य अथवा रक्षा बंधन मनाना शुभ नहीं है।
विज्ञापन
Raksha Bandhan - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार भी भद्रा का साया रक्षाबंधन पर्व पर पड़ रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। पर्व 30 अगस्त की रात से लेकर 31 अगस्त की सुबह तक मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8.58 बजे से अगले दिन 31 अगस्त की सुबह 7.45 बजे तक का समय राखी बांधने के लिए शुभ है।

इस वर्ष 30 अगस्त की सुबह 10.12 बजे से पूर्णिमा शुरू होगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. अमिताभ गौर का कहना है कि पूर्णिमा सुबह 10.12 बजे से शुरू होगी, लेकिन इसी समय भद्रा की शुरुआत भी हो जाएगी जो शाम 8.58 बजे तक होगी। क्योंकि यह भद्रा कुंभ राशि का होगा तो उसमें कोई भी शुभ कार्य अथवा रक्षा बंधन मनाना शुभ नहीं है। अभी अधिकमास चल रहा है। 16 अगस्त को अधिकमास समाप्त होने के बाद हरियाली तीज, नाग पंचमी और रक्षाबंधन का त्योहार मनेगा।

एक अन्य ज्योतिषाचार्य गोपाल जी मालवीय ने कहा, बृहस्पतिवार 31 अगस्त की सुबह पूर्णिमा 7.46 तक रहेगी, लेकिन 31 अगस्त को लोग पूरे दिन त्योहार मना सकते हैं। बता दें कि पिछले वर्ष भी रक्षाबंधन दो दिन होने की वजह से ऊहापोह की स्थिति थी। तब 11 और 12 अगस्त दोनों ही दिन पर्व मनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें