फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Thu, 10 Aug 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। झुमका तिराहे के पास बुधवार सुबह ट्रक से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। पहियों में फंसने की वजह से दोनों करीब 100 मीटर तक घिसटते चले गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना शाही के गांव कुल्छा निवासी मनोज कुमार मां नत्थो देवी के साथ बाइक से बिशारतगंज के गांव ठकौरा में अपनी बुआ के घर जा रहे थे। झुमका तिराहे पर रोड पार करते समय पीछे से आए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। पहियों में फंसकर मां-बेटे बाइक समेत करीब सौ मीटर तक घिसटते चले गए। दोनों के ऊपर से पहिये गुजर गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद ट्रक का चालक फरार होने की जुगत में था, मगर घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर परिवार वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। मनोज अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।
विज्ञापन

-
बड़े भाई केदार की भी हादसे में गई थी जान
पिता नत्थूलाल ने बताया कि करीब सात साल पहले मनोज के बड़े भाई केदार की ठिरिया खेतल के पास हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। उस समय मनोज नाबालिग था। बालिग होने पर करीब चार साल पहले केदार की पत्नी से ही मनोज की शादी करा दी गई। अब उन्होंने अपने दूसरे बेटे को भी हादसे में खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें