फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कांवड़ यात्रा के बहाने राकेश टिकैत ने सरकार पर साधा निशाना

Thu, 10 Jul 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन को पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राके
विज्ञापन
प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को प्रयागराज आए। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की। इसके बाद प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने देश के ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम करना हमेशा से सरकार का एजेंडा रहा है। वह एक बार फिर कांवड़ यात्रा के बहाने देश का माहौल बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांवड़ पर कोई थूक नहीं सकता है। सरकार के लोग हैं जो इस एजेंडे में शामिल हैं और चाहते हैं कि हिंदू-मुस्लिम में विवाद हो।
राकेश टिकैत ने कहा कि देश का मुसलमान अपने काम और पढ़ाई में लगा हुआ है। होटलों पर जाति का नाम लिखने पर सवाल करते हुए उन्होंने कहा कि क्या सभी हिंदू शाकाहारी हैं। उन्हाेंने कहा कि वह अभी महाराष्ट्र गए थे। वहां वेज और नॉनवेज होटलों के बाहर अलग-अलग साइन बोर्ड लगा है।
विज्ञापन

कहा कि उसी तरह की व्यवस्था यहां पर भी होनी चाहिए ताकि लोगों को पता रहे कि कहां नॉनवेज मिल रहा है और कहां पर वेज मिल रहा है। यहां विरोध करने वालों को जाति से एतराज है, नॉनवेज से नहीं। उन्होंने मुंबई में भाषा को लेकर हो रहे विवाद को गलत बताया।

यदि ईमानदारी से हुआ बिहार का चुनाव तो विपक्ष जीतेगा : टिकैत
राकेश टिकैत ने बिहार चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर बेईमानी होगी तो मौजूदा सरकार जीतेगी और अगर ईमानदारी से चुनाव प्रक्रिया हुई तो विपक्ष के लोग जीतेंगे।
मनकामेश्वर व बड़े हनुमान मंदिर भी गए
प्रेसवार्ता के बाद राकेश टिकैत शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भी गए। उन्होंने श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर, बड़े हनुमान मंदिर, अक्षयवट और मठ बाघंबरी गद्दी का भ्रमण किया। यहां पूजन-दर्शन कर उन्होंने भगवान का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन को पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राके

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें