फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महापंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे राकेश टिकैत, सरकार पर साधा निशाना

Sun, 27 Oct 2024 02:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत महापंचायत में पहुंचे तो किसानों उनका जोरदार स्वागत किया। भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, सिंचाई सहित किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महापंचायत का आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में पहुंचे चौधरी राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन





भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, आवारा पशु सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर बुलाई गई महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे। कहाकि किसानों की महंगी जमीन को सस्ती कीमत पर अधिग्रहण किया जा रहा है। सर्किल रेट न बढ़ने से सरकार इसका फायदा उठा रही है। आपको गरीब बनाकर आपकी ही जमीन छीनने की तैयारी चल रही है।

रविवार दोपहर मुंडेरा मंडी में आए टिकैत ने कहा कि गांव के किसानों के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची गई है। जब देश आजादी का अपना 100वां वर्षगांठ मनाएगा तब तक आपको गरीब बनाकर लगभग 60 फीसदी जमीन बड़े उद्योगपति के हाथों में चली जाएगी।
विज्ञापन


टिकैत ने कहाकि दिल्ली में धान का भाव बढ़ता है लेकिन किसानों को उसका फायदा नहीं मिलता है। 13 महीने तक देश के किसानों ने दिल्ली को घेरकर रखा, लेकिन देश की हकुमत न तो आंदोलन से डरी और न ही शहीद हुए किसान से डर रही है।

अपने आंदोलन पर ध्यान दो। देश को सिर्फ आंदोलन बचाएगा। क्या नेताओं क बच्चे हिंदू-मुस्लिम की बात करते हैं उनके बच्चे पढ़ाई की बात करते हैं। लेकिन, हमारे जो होनहार बच्चे थे, उनको दूसरों धंधों पर लगा दिया। आवारा पशु खेत की फसल खा जाए तो कोई बात नहीं, लेकिन जब खेत में मरा पशु मिलता है तो किसान को जेल जाना पड़ता है, बिजनौर में ऐसा ही हुआ है।

विज्ञापन

ये भी किसानों की मांग
  • महाकुंभ को लेकर मेला क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मार्गों, पार्कों, नालियों का निर्माण हो रहा है। ये काम मानक के अनुरूप नहीं हैं। भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाए।
  • रिंग रोड के लिए सैकड़ों किसानों की जमीनों को अधिग्रहित किया जा रहा है। कई गांव नगर निगम क्षेत्र में आ जाने के बावजूद भी चार की जगह दो गुना ही मुआवजा दिया गया।
  • थरवई के गोड़वा गांव से विभिन्न गांव में करीब चार हजार की आबादी है। रेलवे क्राॅसिंग को पार करने पर कई लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो चुकी है। एक अंडर पास पुलिया का निर्माण हो।
  • प्रीतम नगर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क पर भूमाफिया ने कब्जा किया था। नगर निगम ने कब्जा और अतिक्रमण को हटवाया। लेकिन पार्क पर फिर कब्जा करने का प्रयास किया गया।
  • चौड़ीकरण के कारण नैनी, झूसी, फाफामऊ समेत अन्य जगहों पर किसान, मजदूर के मकान पर लाल स्याही लगा दी गई है। मुआवजा दिए बगैर घरों को तोड़ा जा रहा है।
  • बारा पावर प्लांट से प्रभावित पांच गांवों के किसानों से किए गए वादों के अनुसार, कंपनी बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलवाए और एक सदस्य को स्थायी नौकरी दें।
  • ट्रांसपोर्ट नगर में पीडीए ने अमरूद और आंवले के बाग व बाउंड्री वॉल को जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया। किसान को आज के सर्किल रेट के दर से तत्काल मुआवजा दिया जाए।
  • सैदपुर को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देना था। लगभग 50 लोगों का निशुल्क विद्युत कनेक्शन पास भी हुआ लेकिन न तो बिजली खंभे लगाए गए हैं और ना ही बिजली पहुंची है।
  • करछना के जुड़ा कुलहड़िया गांव के किसान ने शुल्क वाला विद्युत कनेक्शन लिया था लेकिन, बिजली नहीं पहुंची। बिल लाखों में दिया जा रहा है।
  • जलालपुर भर्ती गांव में एक परिवार को निशुल्क बीपीएल कनेक्शन दिया गया था। 2020 में यहां पर बिजली आई वर्ष 2013 से बिल को जोड़कर दिया जा रहा है।
  • शंकरगढ़ क्षेत्र के जूही फीडर से जो विद्युत सप्लाई दी जाती है, सभी किसान उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें मात्र 6 से 8 घंटे कि विद्युत सप्लाई ही दी जा रही है।
  • झलवा स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के सामने एक किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का कार्य 2011 में करवाया गया था, उक्त सड़क वर्तमान में बिल्कुल जर्जर हो गई है।
  • भीटी प्राइमरी स्कूल से प्राइमरी स्कूल देवघाट तक की सड़क जर्जर हो चुकी है। चार फीट तक पानी भर जाता है। बच्चों को दिक्कत होती है।
  • बारा तहसील के बाघला नहर प्रखंड की कमला पंप कैनाल की सफाई जून माह में किया जाए। ताकि किसान रबी की फसल की सिंचाई के लिए पानी मिल सके।
  • आवारा पशुओं की भरमार है, जिससे किसानों की फसलें नष्ट हो रही है। सभी गौशाला का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें