फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजूपाल हत्याकांड के गवाह को धमकी, मुकदमा

विज्ञापन
Rajupal assassination witness threatened, trial
विज्ञापन
राजूपाल हत्याकांड के गवाह को धमकी, मुकदमा
विज्ञापन

- करेली थाने में अतीक के करीबी असद पर रिपोर्ट दर्ज
- एसएसपी से हुई शिकायत तब जाकर लिखी गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पूर्व विधायक राजूपाल हत्याकांड के गवाह मो. सादिक व उसकी पत्नी रुखसाना को जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही जबरन उसकी जमीन से 50 ट्रैक्टर मिट्टी भी खोदवा ली गई। मामले में एसएसपी के आदेश पर शनिवार को अतीक अहमद के करीब असद पर रिपोर्ट दर्ज की गई। उधर उस पर दलित उत्पीड़न का भी एक मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बख्शीमोढ़ा का रहने वाला मो. सादिक इन दिनों करेलाबाग में रहता है। पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि वह और उसकी पत्नी रुखसाना राजूपाल हत्याकांड के चश्मदीद गवाह हैं। सीबीआई कोर्ट लखनऊ में चल रहे इस मामले में दोनों की गवाही होनी है। आरोप है कि 12 अक्तूबर को अतीक अहमद के करीबी असद पुत्र अफाक निवासी लखनपुर हाल पता चकिया व तीन अज्ञात ने उसे असकरी मार्केट के पास बुलाकर धमकी दी कि गवाही देने पर पूरे परिवार की हत्या कर दी जाएगी। आरोप यह भी है कि अगले दिन भोर में तीन बजे के करीब असद तीन जेसीबी व 50 ट्रैक्टर लेकर बख्शीमोढ़ा स्थित उसकी भूमिधरी जमीन पर पहुंचा और जबरन कई लाख रुपये की मिट्टी खोदवा ली। सूचना पर सादिक ने पहुंचकर विरोध किया तो फिर धमकी दी। इसी दौरान भतीजे आसिफ ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग निकले। शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की गई, तब जाकर धमकी, खनन एवं खनिज अधिनियम समेत अन्य आरोपों में केस दर्ज हुआ। उधर सादिक की जमीन के ठीक बगल स्थित भूमि के मालिक बैजनाथ पासी ने भी असद पर जबरन मिट्टी खोदने, धमकाने व दलित उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा लिखाया है। करेली पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें