प्रयागराज में लगे महाकुंभ के दौरान रिकार्ड संख्या में ट्रेनों का कुशल संचालन करने वाले मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) प्रयागराज हिमांशु बडोनी का ट्रांसफर हो गया है। यहां उनका स्थान पश्चिम रेलवे मुंबई के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (सीसीएम) रजनीश अग्रवाल लेंगे। ईद के बाद रजनीश अग्रवाल प्रयागराज में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
हिमांशु बडोनी की नई तैनाती कहां होगी उसकी लिस्ट अभी जारी नहीं हुई है। लेकिन, महाकुंभ के सफल संचालन में उनकी उल्लेखनीय भूमिका को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें रेलवे में शीघ्र ही कोई अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।
बता दें हिमांशु बडोनी ने मार्च 23 में ही प्रयागराज मंडल में डीआरएम का पदभार ग्रहण किया था। उत्तराखंड के देहरादून निवासी हिमांशु बडोनी ने महाकुंभ के दौरान उत्तर मध्य रेलवे, उत्तर रेलवे और पूर्वोत्तर रेलवे के साथ तालमेल बनाकर ट्रेनों का संचालन किया गया। इसी वजह से महाकुंभ के दौरान सफलता पूर्वक 17 हजार से अधिक ट्रेनों का संचालन किया गया। यहां रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी पिछले दिनों हिमांशु बडोनी की तारीफ की थी।
विज्ञापन
फिलहाल अब 1997 बैच के इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) अफसर रजनीश अग्रवाल यहां डीआरएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। 1998 में उन्होंने रेलवे स्टाफ कॉलेज वडोदरा से अपनी रेल सेवा शुरू की। 28 फरवरी 1972 को जन्मे रजनीश अग्रवाल सीनियर डीओएम समेत तमाम महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उन्होंने बीएचयू वाराणसी से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री 1993 में हासिल की थी।