फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में बोले राजनाथ सिंह : पीओके हो या पाकिस्तान, जनता खुश रहे यही हमारी कामना

Fri, 20 Jan 2023 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तेरहवीं के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली पर पूछे गए सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हो या फिर पाकिस्तान, वहां की जनता सुखी रहे यही हमारी कामना है।
विज्ञापन
Prayagraj News : राजनाथ सिंह, पत्रकारों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तेरहवीं के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली पर पूछे गए सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर हो या फिर पाकिस्तान, वहां की जनता सुखी रहे यही हमारी कामना है।

विज्ञापन


तकरीबन 45 मिनट के प्रवास के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है, जिसने भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की धरा पर रहने वाले लोगों को परिवार का सदस्य मानते हुए वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है।राजनाथ ने कहा कि पड़ोसी मुल्क में कोई भी भूख या प्यास से दम न तोड़ने पाए, हम यही कामना करेंगे। चीन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में रक्षा मंत्री ने कहा कि चीन को भारत की ताकत मालूम है। इससे आगे और मैं कुछ भी नहीं कहूंगा।

विज्ञापन

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा भारत की अर्थव्यवस्था आज विश्व के टॉप फाइव देशों में शामिल है। अब अर्थव्यवस्था के जानकार भी यह मानने लगे हैं कि वर्ष 2027 तक भारत दुनिया के टॉप 3 अर्थव्यवस्था में एक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है, 2047 तक भारत विश्व की टॉप अर्थव्यवस्था बन जाएगा।





 

इसके पूर्व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि उनको मैं अपना बड़ा भाई मानता हूंं और उन्हें हमेशा इसी रूप में मैंने देखा है। उनके साथ मेरे रिश्ते भी उसी तरह के ही रहे। उनकी योग्यता, प्रतिभा, क्षमता से पूरा प्रदेश अच्छी तरह से परिचित है। निश्चित ही उनका निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। इस दौरान रक्षा मंत्री ने केशरी नाथ के पुत्र नीरज त्रिपाठी और बहु कविता यादव त्रिपाठी से भी अलग से मुलाकात की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें