फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रयान-2 की सफलता की दुआ मांगने के लिए चढ़ा था रजनीकांत

विज्ञापन
नए पुल से बुधवार को बनारस से बुलाई गई क्रेन से नीचे उतारा जा रहा तिरंगा झंडा लेकर चढ़ा युवक रजनीका? - फोटो : NAINI
विज्ञापन
नए पुल के पिलर से तीसरे दिन वाराणसी से मंगाई गई क्रेन से उतारा गया
विज्ञापन

नैनी पुलिस ने लिया हिरासत में, शांतिभंग में किया जाएगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। तिरंगा लेकर यमुना के पिलर पर चढ़े मांडा के रजनीकांत बिंद को आखिरकार बुधवार को काफी मशक्कत के बाद उतार लिया गया। उसका कहना था कि विक्रम लैंडर से इसरो के संपर्क की दुआ करने के लिए वह पुल पर चढ़ गया था। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। उसे उतारने के लिए पुलिस ने वाराणसी से क्रेन मंगवाई थी।
मांडा थाना क्षेत्र के भौसरा नरोत्तम गांव निवासी रजनीकांत बिंद पुत्र लक्ष्मीकांत बिंद खेती किसानी करता है।16 सितंबर को वह नए यमुना पुल के पिलर नंबर 18 पर शाम को लगभग सात बजे के चढ़ गया। पुलिस टीम पहुंची और पिलर पर तिरंगा झंडा लगाकर बैठे रजनीकांत को उतारने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उतरा। मंगलवार को भी पुलिस का प्रयास असफल रहा। बुधवार को वाराणसी से क्रेन बुलाकर शाम को पुलिस ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की तो वह और ऊपर चढ़ गया। इस बीच पुल पर अच्छी खासी भीड़ लग गई। पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लाठियां फटकारनी पड़ीं। मौके पर नैनी और कीडगंज पुलिस के साथ सीओ करछना सच्चिदानंद भी दल बल के साथ पहुंच गए। जब रजनीकांत क्रेन की पहुंच से ऊपर चला गया तो फायर ब्रिगेड की सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा गया। उसके बाद उसे नैनी कोतवाली भेज दिया गया। बुधवार को उसकी पत्नी कुसुम भी अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर पहुंच गई थी। कुसुम ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। एसएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि रजनीकांत का शांतिभंग में चालान किया जाएगा। पूछताछ में उसने बताया कि वह चंद्रयान-2 की सफलता के लिए दुआ मांगने पुल पर चढ़ा था। उसने दुआ मांगी कि इसरो का विक्रम लैंडर से संपर्क हो जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी रजनीकांत नए पुल पर तीन बार चढ़ चुका है। पुलिस भी उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

42 मीटर वाली हाइड्रोलिक क्रेन मंगाई गई



रजनीकांत को उतारने के लिए प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जब वह किसी भी सूरत में नीचे नहीं उतरा तो वाराणसी से 42 मीटर वाली विशेष हाइड्रोलिक क्रेन मंगाई गई। क्रेन को एरियल लैंडर प्लेटफार्म भी कहा जाता है।

नए पुल से बुधवार को बनारस से बुलाई गई क्रेन से नीचे उतारा जा रहा तिरंगा झंडा लेकर चढ़ा युवक रजनीका?- फोटो : NAINI

 

नए पुल के पिलर से हाईड्रोलिक क्रेन से नीचे उतारा जा रहा तिरंगा झंडा लिए रजनीकांत- फोटो : NAINI

 

नए पुल से बुधवार को बनारस से बुलाई गई क्रेन से नीचे उतारा जा रहा तिरंगा झंडा लेकर चढ़ा युवक रजनीका?- फोटो : NAINI

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें