फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ससुराल से घर लौटते समय सड़क हादसे में राजगीर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव थाना क्षेत्र के मर्दापुर गांव निवासी राजगीर का मंगलवार की रात में बाइक से ससुराल से घर वापस लौट रहा था इसी दौरान रहीम पट्टी नेशनल हाईवे के पास वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वाहन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

मर्दापुर थाना उतरांव निवासी रामदुलार किसानी करते हैं। उनका बेटा दान बहादुर (35) राजगीर थी। कुछ दिन पूर्व पति-पत्नी में आपसी कहा सुनी हुई थी जिससे पत्नी मायके चली आई थी। मंगलवार की रात वह ससुराल उतरांव गया था। वहां से देर रात अपनी बाइक से घर आ रहा था। उतरांव क्षेत्र के रहीम पट्टी नेशनल हाईवे के पास उसे हंडिया की तरफ जा रहे वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक दान बहादुर दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई लाल बहादुर है। घटना के बाद से ही पत्नी मुनिता देवी व मां मीना देवी बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें