फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लायंस क्लब के अध्यक्ष बने राजीव अग्रवाल

Tue, 01 Jul 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लॉयन्स क्लब इलाहाबाद सेंट्रल का 47वा अधिष्ठापन समारोह संपन्न हुआ।स्वयं
विज्ञापन
प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद सेंट्रल का 47वां अधिष्ठापन समारोह सोमवार को एक होटल में मनाया गया। राजीव अग्रवाल क्लब के अध्यक्ष, रोहित गुप्ता सचिव और पियूष पांडेय कोषाध्यक्ष बने। नए सदस्यों ने शपथ लेते हुए कहा कि मंडलाध्यक्ष डॉ. अर्पणधर दुबे की ओर से दिए गए कार्यों को सफलता से किया जाएगा। निवर्तमान अध्यक्ष नीति अग्रवाल, सचिव दीपिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। साथ ही नई टीम को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सीनियर क्लब मेंबर सुधा व पुष्पा अग्रवाल के अलावा मुकुंद लाल टंडन, वीरेंद्र गोयल, उदय चंदानी, उमेश चंद्र कक्कड़, अंशुल अग्रवाल, डॉ. आरबी गुप्ता, राहुल केशरवानी, रोहित अग्रवाल, दीपा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें