फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 15 लाख नकद, 10 तोला साेना लूट में राजस्थान पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर में नामी कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 15 लाख नकद, 10 तोला सोना लूट के मामले में राजस्थान पुलिस ने प्रयागराज में छापा मारा। पुलिस टीम यमुनानगर के मेजा पहुंची और वहां रहने वाले एक कैब चालक को उठा लिया। रात में ही उसे लेकर टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई। चालक दिल्ली में कैब एजेंसी की कार चलाता था और जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात में इसी कार का इस्तेमाल हुआ था।
विज्ञापन

उदयपुर पुलिस की एक टीम दोपहर बाद प्रयागराज पहुंची। यहां से टीम सीधे यमुनानगर के मेजा में पहुंची और वहां रहने वाले एक स्थानीय व्यक्ति से पूछताछ शुरू की। उससे उसकी कार के बारे में पूछा गया। उसने बताया कि उसने दिल्ली में कैब एजेंसी में अपनी कार लगाई है जिसे वहां रहकर गांव का ही एक युवक चलाता है। उससे मिली जानकारी के आधार पर राजस्थान पुलिस ने उस कैब चालक को भी उठा लिया जो दो दिन पहले ही घर आया था।
कुछ देर तक उससे पूछताछ की जाती रही और फिर टीम उसे लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई। चालक ने पुलिस को बताया कि कार को दो शिफ्टाें में वह और उसका एक साथी चलाता है। यह भी बताया कि साथी कुछ दिनों पहले ही कार को बुकिंग की बात कहते हुए चार दिन के लिए राजस्थान लेकर गया था। सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान पुलिस उसे लेकर कार व उसके साथी की तलाश के लिए दिल्ली रवाना हुई है।
विज्ञापन


खाने में दवा मिलाकर कर दिया था बेहोश
घटना आठ जुलाई की रात राजस्थान के उदयपुर स्थित सुखेर थाना क्षेत्र के न्यू मॉडर्न कॉम्पलेक्स में कारोबारी संजय गांधी के घर में हुई थी। आरोप है कि नौकरानी करिश्मा ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर संजय, उनकी पत्नी व दो बेटियों को बेहोश कर दिया। इसके बाद उनके हाथ-पांव बांधने के साथ ही मुंह पर पट्टी बांध दी। फिर अपने चार साथियों को बुलाकर घर में लूटपाट की। इस दौरान 15 लाख नकद व 10 तोला साेना लूटकर भाग निकले।
सुबह होश आने पर कारोबारी की छोटी बेटी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुटे और फिर घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। कारोबारी ने एक महीने पहले ही प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये नेपाल की रहने वाली नौकरानी को काम पर रखा था। जांच में जुटी राजस्थान पुलिस को पता चला कि घटना में अर्टिगा कार का इस्तेमाल हुआ। यह भी पता चला कि यह कार प्रयागराज के मेजा निवासी युवक की है, जिसके बाद ही टीम ने यहां पहुंचकर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें