फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: राजापुर भरारी बाईपास गड्ढों में तब्दील, तीन साल से मरम्मत की मांग

Sat, 31 Oct 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा में क्षतिग्रस्त राजापुर भरारी बाईपास से गुजरते राहगीर।
विज्ञापन
भारतगंज कस्बे को जाम से राहत दिलाने वाला राजापुर भरारी बाईपास बदहाली के चलते राहगीरों के लिए मुसीबत बन गया है। चार किमी लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। कई जगह सड़क तीन से चार फीट तक धंस गई है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के पास करीब 10 फीट लंबाई में सड़क धंसी हुई है। भारतगंज कस्बे में जाम से बचने के लिए मांडा ब्लॉक मुख्यालय, थाना, बीआरसी, स्वास्थ्य केंद्र, कोरांव, हाटा, लालगंज और ड्रमंडगंज की ओर जाने वाले राहगीर इसी बाईपास का इस्तेमाल करते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही ने स्थिति और बिगाड़ दी है। राजीव प्रताप सिंह, गिरजाशंकर पांडेय अखिलेश सिंह के मुताबिक, विभाग ने तीन वर्ष से सड़क की मरम्मत नहीं कराई है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई सत्यवीर ने बताया कि मार्ग को मरम्मत योजना में शामिल कर काम कराया जाएगा। टूटे बैरियर को भी दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें