फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रैली निकाल एंटीबायोटिक दवाओं से होने वाले खतरों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
नैनी। यूनाइटेड इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी तथा यूनाइटेड कॉलेज ऑफ फार्मेसी की ओर से निकाली जा रही रै
विज्ञापन
यूनाइटेड इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी तथा यूनाइटेड कॉलेज ऑफ फार्मेसी नैनी के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के खिलाफ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सरस्वती हाईटेक सीटी से डेज मेडिकल चौराहा तक निकाली गई रैली में विभिन्न फॉर्मेसी कॉलेजों के करीब 300 छात्र शामिल थे। नेशनल फॉर्मेसी वीक के तहत आयोजित इस अभियान में आरके इंस्टिट्यूट ऑफ फॉर्मेसी, कृष्णार्पित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी तथा रज्जू भईया विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्टेट कोआर्डिनेटर (एएमआर) प्रो. आलोक मुखर्जी ने बताया कि रैली का आयोजन फॉर्मेसी कौंसिल ऑफ इंडिया के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया। यूसीपी के प्राचार्य प्रो अनिल सिंह, प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग से डॉ. दीपक यादव, आरके कॉलेज ऑफ फार्मेसी से प्रो. सीएस सिंह, कृष्णर्पित इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी से प्रो. पर्जन्य शुक्ला सहित शिक्षक एवं पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें