फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारिश बनी कहर... बिजली गिरने से बुजुर्ग पशुपालक समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव के नेवढ़िया पाल गांव में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह बकरी चराने के लिए गया था। वहीं, मेजा में 62 वर्षीय पशुपालक और करछना में 16 वर्षीय किशोर बारिश के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आ गए और मौत हो गई।
विज्ञापन


कोरांव के नेवढ़िया पाल गांव के महेश उर्फ बबलू (20) पुत्र कोमल कोल घर से दूर खेत में बकरी चराने के लिए गया था। बारिश होने पर वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान अचानक बिजली गिर गई और गंभीर रूप से झुलसे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। खेत में चर रहीं बकरियां भागकर घर पहुंच गई लेकिन युवक नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे।
जब परिजन खेत की तरफ गए तो देखा कि वह पेड़ के नीचे अचेत पड़ा था। परिजनों उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक महेश चार भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था। वह खेती करता था।
विज्ञापन

मां बेलाकली सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों का कहना था कि गड़गड़ाहट इतनी तेज थी कि मानो आसमान से बादल फट गया हो। गांव के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह पटेल द्वारा घटना की सूचना एसडीएम कोरांव संदीप तिवारी व थाना प्रभारी कोरांव राकेश वर्मा को दी गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।

मेजा में पुशपालक पर गिरी बिजली, मौत

इलाके के भैंया (भोजपुरवा) में बुधवार शाम को बारिश के दौरान बिजली गिरने से पशुपालक की जान चली गई। मौके पर मेजा थाने के इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह के साथ हल्का लेखपाल पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
मेजा थाना क्षेत्र के भैंया गांव के फूलचंद्र पाल (62) पशुपालक थे। बुधवार शाम वह मवेशियों को बाग में ले गए थे। वहीं पर बारिश होने लगी। वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान बिजली गिर गई और वह चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलने पर बदहवास हालात में परिजन मौके पर पहुंचे। मेजा के एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत मृतक के परिजनों को सहायता दी जाएगी।
.........................
करछना में बिजली गिरने से किशोर की मौत, लाइनमैन घायल

थाना क्षेत्र के सेमरी तालुका पुरवा मजरा गुलरीहां गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से अभिषेक पटेल (16) पुत्र शिवा लाल पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ खेत में गया था, उसी दौरान बारिश होने के साथ ही बिजली गिरी और अभिषेक उसकी चपेट में आ गया।
इसी तरह गांव में विद्युत कार्य कर रहे एक लाइनमैन भी बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आननफानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा और घायल लाइनमैन का बेहतर इलाज कराने की मांग की है।
ग्रामीणों के मुताबिक सहलोलवा स्थित विद्यालय में किशोर पढ़ता था। मृतक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। सूचना मिलने पर लेखपाल भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
...............
मांडा में बिजली की चपेट में आकर किशोर झुलसा

बुधवार दोपहर चिलबिला बाजार में अचानक गिरी बिजली की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। दोपहर करीब दो बजे चिलबिला निवासी विपिन भारतीया (17) पुत्र शिवलाल भारतीया तालाब के पास मौजूद था। इसी दौरान बारिश के बीच बिजली गिरने से वह चपेट में आ गया। परिजन आननफानन घायल किशोर को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें