फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : तेज हवाओं संग बारिश, ओले से फसलें चौपट, कीचड़ से सनीं सड़कें

Mon, 04 Mar 2024 12:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

घूरपुर के चंपतपुर में शादी का पंडाल गिर गया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं, नवाबगंज में तीन दर्जन भट्ठों पर कच्ची ईंटें गल गईं। शहरी इलाकों में सड़कें कीचड़ से सन गईं। मौसम केंद्र के अनुसार शाम तक 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मऊआइमा ब्लॉक में सोमवार को सुबह भी ओले गिरे। 
विज्ञापन
सोमवार को मऊआइमा में आसमान से बरसे ओले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज हवाओं संग बारिश ने रविवार को शहर से गांव तक मुश्किलें बढ़ा दीं। भीरपुर, सैदाबाद, बारा, नवाबगंज, मऊआइमा, मेजा में चना, मसूर, मटर की फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जबकि कौंधियारा में ओले गिरने से फसलें चौपट हो गई हैं। घूरपुर के चंपतपुर में शादी का पंडाल गिर गया। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं, नवाबगंज में तीन दर्जन भट्ठों पर कच्ची ईंटें गल गईं। शहरी इलाकों में सड़कें कीचड़ से सन गईं। मौसम केंद्र के अनुसार शाम तक 0.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मऊआइमा ब्लॉक में सोमवार को सुबह भी ओलों की बारिश हुई। इससे फसलों को काफी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से जिले में बारिश का मौसम बना हुआ है। शनिवार देर शाम शुरू हुई बारिश भोर तक होती रही। रविवार सुबह आठ बजे मौसम कुछ तक साफ रहा, लेकिन तेज हवाएं चलती रहीं। शाम चार बजे के बाद बिजली की गड़गड़ाहट संग एक फिर बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक चली बारिश ने सर्दी का अहसास कराया।

बारिश के चलते खड़ी फसलें खेतों में गिर गई हैं. - फोटो : अमर उजाला
रात आठ बजे के बाद फिर झमाझम बारिश होने लगी। इस दौरान एनसीजेडसीसी में लगे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को समय से पहले ही बंद करना पड़ा। मेले में पहुंची भीड़ बारिश से तितर-बितर हो गई। मौसम विज्ञानी डॉ.शशिकांत राय के मुताबिक सोमवार को बदली रहेगी और बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा, लेकिन हवाएं चलती रहेंगी। वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में लगातार परिवर्तन से सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन

बिजली गिरने से महुए के पेड़ में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
बिजली गिरने से महुआ के पेड़ में लगी आग

चायल तहसील क्षेत्र के सुरसेना गांव में रविवार की मध्य हुई बारिश में बिजली गिरने से महुआ के पेड़ में आग लग गई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा तो पेड़ का तना धू धूकर जल रहा था। पेड़ की टहनियां खेतों में टूटकर बिखरी पड़ी थीं। ग्रामीणों ने बगल में स्थित तालाब से बाल्टी से पानी डालकर किसी तरह आग बुझाया। आग बुझने के बाद भी कई घंटों तक पेड़ से धुंआ उठता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें