फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain In Prayagraj : झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, शहर में कई जगह जलजमाव से जनजवीन प्रभावित

Fri, 20 Jun 2025 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार की देर रात और शुक्रवार की भोर में झमाझम बारिश होने से जिले में मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को निजात मिल गई। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खुशनुमा रहा।
विज्ञापन
रात में बारिश के बाद शुक्रवारको सुबह चौफटका अनंत माधव मंदिर के पास कानपुर हाईवे पर भर गया पानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार की देर रात और शुक्रवार की भोर में झमाझम बारिश होने से जिले में मौसम सुहावना हो गया। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों को निजात मिल गई। शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खुशनुमा रहा। दोपहर बाद तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम में थोड़ी नमी रही लेकिन ठंडी हवाओं से गर्मी का असर नहीं दिखा। बारिश के चलते चौफटका, हाईकोर्ट पानी की टंकी, लूकरगंज अग्रसेन इंटर कॉलेज, कटरा, सिविल लाइंस, धूमनगंज, झलवा, चौक, टैगोर टाउन, राजापुर, सोहबतियाबाग, रामबाग, झूंसी, नैनी, तेलियरगंज, शिवकुटी आदि इलाकों में कई जगह सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


इसके कारण आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल भराव के कारण कई जगह जाम की स्थिति बनी रही और वाहन रेंगते नजर आए। यह बारिश खेती के लिए भी अनुकूल मानी जा रही है। धान की बुवाई के लिए खेतों की तैयारी कर रहे किसानों को काफी फायदा हुआ है। सिंचाई के लिए परेशान हो रहे किसानों को इस बारिश से काफी राहत मिली है। खेतों का पलेवा करने के बाद बुवाई की तैयारी शुरू हो गई है। गंगापार और यमुनापार इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें