फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं संग उड़े बादल, तीन झोंका बारिश

विज्ञापन
rain in prayagraj - फोटो : ALDCOMPACT
विज्ञापन
दिन भर रहा धूप-छांव का मौसम, अधिकतम 15 मिनट कहीं तेज कहीं रिमझिम बारिश
विज्ञापन

प्रयागराज। धूप छांव के मौसम में बृहस्पतिवार को हवाओं संग बादल उड़ गए। जब जुटे तक तीन चरणों में कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। पूरे दिन बारिश के पानी से किचकिच रही लेकिन 15 मिनट से अधिक पानी नहीं बरसा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गरज चमक संग तेज बारिश होगी। धूप-छांव का मौसम बना रहेगा।
बृहस्पतिवार को बादलों और सूरज में लुकाछिपी का खेल दिन भर चला। अधिक समय तक बादलों की धमाचौकड़ी भारी रही। बुधवार देर रात की बारिश और दिन में कई बार रिमझिम से उमस भरी गर्मी कुछ कम सताने वाली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान करीब दो डिग्री कम होकर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान मामूली बढ़ोत्तरी के साथ 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता उच्चतम स्तर 100 और न्यूनतम 78 प्रतिशत रही। देर रात बादल छाए रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें