फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी : रेलवे ने जेई समेत 4029 पदों की भर्ती परीक्षा के लिए जारी किए एडमिट कार्ड

Sat, 24 Oct 2026 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक की भर्ती परीक्षा को लेकर पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आरआरबी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की जूनियर इंजीनियर (जेई), डिपो सामग्री अधीक्षक और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक की भर्ती परीक्षा को लेकर पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 27 और 28 अक्तूबर को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार रिक्तियों की संख्या में संशोधन के बाद कुल पदों का दायरा बढ़कर 4,029 पहुंच गया है, जिससे अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर और बढ़ गए हैं।

 

इस भर्ती के तहत आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत 341 पद शामिल हैं। प्रयागराज बोर्ड से चयनित होने वाले अभ्यर्थी उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों तथा रेलवे कार्यशालाओं में अपनी सेवाएं देंगे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों का आधार-आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है, जिसके लिए मूल आधार कार्ड लाना जरूरी है।

विज्ञापन


बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9513166371 भी जारी किया है। इस पर सुबह नौ से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। पहले इस भर्ती में 3,993 पदों पर नियुक्तियां होनी थीं, लेकिन 36 नए पद जुड़ने के बाद कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 4,029 हो गई है। इन पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 1,714, ओबीसी के लिए 919, एससी के लिए 632, एसटी के लिए 366 और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 398 सीटें निर्धारित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें