फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : रेलवे ने दो घंटे में चला डाली 19 स्पेशल ट्रेनें, जनरल कोच में तब्दील हो गए कई ट्रेनों के एसी कोच

Tue, 18 Feb 2025 09:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बिना स्नान पर्व ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ से सोमवार की रात से बिगड़े हालात मंगलवार की शाम तक ही सही हो सके। इस दौरान खुसरोबाग आश्रय स्थल से लगातार तीसरे दिन भी यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन भेजा जाता रहा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर भारी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना स्नान पर्व ट्रेनों में उमड़ रही भीड़ से सोमवार की रात से बिगड़े हालात मंगलवार की शाम तक ही सही हो सके। इस दौरान खुसरोबाग आश्रय स्थल से लगातार तीसरे दिन भी यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन भेजा जाता रहा। खास बात यह रही कि बीती रात जब जंक्शन पर भगदड़ जैसे हालात बने तो रेलवे ने एक के बाद एक महज दो घंटे में ही 19 स्पेशल ट्रेन चला दी। इसके बाद ही स्थिति संभली। हालांकि इसके बाद भी भीड़ रही, लेकिन हालात सामान्य होते-होते मंगलवार की शाम हो गई। फिर भी एहतियातन खुसरोबाग से ही यात्रियों को जंक्शन पर प्रवेश दिया जाता रहा।

विज्ञापन


बीती रात जंक्शन पर अचानक भीड़ का दबाव हो गया। इस दौरान खुसरोबाग भी यात्रियों से भर गया। जंक्शन के बाहर भी यात्री शोर शराबा करने लगे। बड़ी मुश्किल से सुरक्षा कर्मी किसी तरह से भीड़ को नियंत्रित कर सके। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कल काफी भीड़ हो गई थी। शाम से ही भीड़ बढ़नी शुरू हुई। इसी वजह से शाम छह से रात 12 बजे तक 51 स्पेशल ट्रेनें चला दी गईं। फिलहाल सोमवार की रात 12 बजे तक 182 स्पेशल समेत 362 ट्रेनों का संचालन किया गया। इसी तरह मंगलवार की शाम तक 106 स्पेशल चला दी गई।

विज्ञापन

मंगलवार को भी जंक्शन व अन्य स्टेशनों पर रही भारी भीड़

दूसरी ओर दिल्ली और बिहार से आने वाली तमाम ट्रेनों से काफी भीड़ मंगलवार को भी आई। इस दौरान दिल्ली रूट की कई प्रमुख ट्रेनों के एसी कोच से यात्रियों की खूब भीड़ आई। दरभंगा कालोनी के सुबोध ने बताया कि प्रयागराज एक्सप्रेस से यहां पहुंचे उनके मित्र राजीव ने बताया कि एसी कोच में बिना रिजर्वेशन वाले काफी यात्री बैठ गए थे। इस वजह से आम यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कहा कि दिल्ली से प्रयागराज एक्सप्रेस बीती रात 10.30 बजे चली, लेकिन सूबेदारगंज वह दोपहर दो बजे पहुंची। इसी तरह दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से जंक्शन और सूबेदारगंज पहुंची। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि दिन भर यात्रियों की काफी भीड़ रही, हालांकि शाम को भीड़ का प्रेशर थोड़ा कम हुआ।

विज्ञापन

गंगापथ मार्ग से भी श्रद्धालुओं को घुमाया

 

डीसीपी ने होल्डिंग एरिया का लिया जायजा

खुसराेबाग होल्डिंग एरिया में मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हुई थी। इसे देखते हुए नगर डीसीपी अभिषेक भारती ने होल्डिंग एरिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां से रह रहे महिला समेत अन्य श्रद्धालुओं से बातचीत भी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं का ध्यान रखा जाए।

फाफामऊ स्टेशन जाने वाले श्रद्धालुओं को भी घुमाया

नागवासुकी मंदिर ढाल से गंगा के किनारे तेलियरगंज के पास गंगापथ मार्ग बनाया गया है। मंगलवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ बढ़ने से पुलिस ने भीड़ डायवर्ट कर दिया। इस वजह से श्रद्धालुओं को फाफामऊ तक जाने के लिए कई किलोमीटर तक अधिक चलना पड़ा। श्रद्धालुओं को गंगा पथ से ही तेलियरगंज ले जाया गया और वहां से पीपा पुल के माध्यम से फाफामऊ तक जाने दिया गया। वहीं, बस से जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बेला कछार और ट्रेन के यात्रियों को फाफामऊ स्टेशन भेजा गया।



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें