बता दें बिहार के प्रवासी श्रमिक और छात्र बड़ी संख्या में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजराज और अन्य बड़े शहरों में रहते हैं। चुनाव के दौरान अपने गृह राज्य जाकर मतदान करने और त्योहारी सीजन (दिवाली और छठ) के कारण यात्रियों की भारी भीड़ को प्रबंधित करने के लिए रेलवे द्वारा चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों का लाभ इन लोगों ने उठाया।
इन ट्रेनों में आसानी से लोगों को रिजर्वेशन भी मिला। इसके अलावा चुनाव अधिसूचना जारी होने के पूर्व कई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात भी बिहार को दी गई। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमृत भारत ट्रेन को गरीबों की वंदे भारत ट्रेन कहकर भी प्रचारित किया गया।
त्योहारी सीजन हो या कोई प्रतियोगी परीक्षा। रूटीन ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने पर रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता ही है। इस बार भी काफी संख्या में स्पेशल चलाई गईं। बिहार की ट्रेनों में वेटिंग ज्यादा थी, इस वजह से वहां के लिए अधिक ट्रेनें चलीं। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर