फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : ट्रेनों में अब एक डॉग बॉक्स में सिर्फ एक ही श्वान कर सकेगा सफर, रेलवे ने जारी किया फरमान

Mon, 31 Aug 2026 03:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पालतू डॉगी के साथ ट्रेन में सफर करने वाले पेट लवर्स के लिए बड़ी खबर है। अब अगर आप अपने कुत्ते को ट्रेन के डॉग बॉक्स में ले जाने की सोच रहे हैं तो रेलवे का नया फरमान ध्यान से सुन लीजिए। अब एक डॉग बॉक्स में सिर्फ एक ही डॉग की बुकिंग होगी।
विज्ञापन
खोजी कुत्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालतू डॉगी के साथ ट्रेन में सफर करने वाले पेट लवर्स के लिए बड़ी खबर है। अब अगर आप अपने कुत्ते को ट्रेन के डॉग बॉक्स में ले जाने की सोच रहे हैं तो रेलवे का नया फरमान ध्यान से सुन लीजिए। अब एक डॉग बॉक्स में सिर्फ एक ही डॉग की बुकिंग होगी। यानी अब दो कुत्तों के बीच सफर के दौरान नोच-खसोट की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) ने भारतीय रेल वाणिज्य नियमावली के नियमों में बड़ा संशोधन किया है। पुराने नियमों के मुताबिक, अगर मजबूरी हो तो एक ही बक्से में दो या उससे ज्यादा कुत्तों को जंजीर से दूर-दूर बांधकर ले जाने की इजाजत मिल जाती थी लेकिन अक्सर सफर के दौरान उनके आपस में भिड़ जाने का डर बना रहता था।

इस पर विराम लगाने और बेजुबानों के सफर को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने साफ कह दिया है कि केवल ‘एक कुत्ता प्रति कुत्ता-बक्सा’ ही बुक किया जाएगा। वहीं, यदि कोई कुत्ता आकार में बड़ा है और उसे डॉग बॉक्स में ले जाना संभव नहीं है, तो उसे विशेष वाहन उपलब्ध होने पर उसमें बुक किया जाएगा। बोर्ड के संयुक्त निदेशक (यात्री विपणन) रोहित कुमार की तरफ से सभी क्षेत्रीय रेलों को यह निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर नियम यह भी है कि अगर कोई यात्री अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को अपने साथ सीट पर रखना चाहता है, तो उसे इसके लिए फर्स्ट एसी का पूरा कूपे यानी दो या चार बर्थ बुक कराना अनिवार्य होगा। यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए टिकट बुकिंग से पहले पालतू जानवर का सरकारी पशु चिकित्सक से हेल्थ और फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाना होगा। इसके साथ ही जानवर का पूरा वैक्सीनेशन कार्ड भी साथ रखना जरूरी होगा, जिसमें सभी जरूरी टीकों का विवरण दर्ज होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें