फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

railway News : ट्रेनों में कवर लगे कंबल देने की तैयारी में रेलवे, रेलवे बोर्ड स्तर पर चल रहा है मंथन

Sun, 01 Dec 2024 07:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वर्तमान में रेलवे की ओर से एसी कोच के यात्रियों को दो चादर, कवर सहित तकिया, एक छोटा तौलिया एवं एक कंबल दिया जाता है। लेकिन, कई बार चादर और कंबल गंदा होने की शिकायत यात्री रेल मदद एप और रेलवे की 139 सेवा पर करते हैं। इसे लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर कंबल के साथ कवर देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड ट्रेनों के एसी कोच में कवर लगे कंबल मुहैया कराने पर विचार कर रहा है। इसके लिए रेलवे बोर्ड में मंथन भी चल रहा है। अगर बोर्ड की मंजूरी मिलती है तो उत्तर मध्य रेलवे में सबसेे पहले प्रयागराज एक्सप्रेस में यह सुविधा शुरू होगी। यह भी संभावना है कि आने वाले दिनों में सभी श्रेणी के एसी कोच में यात्रियों को कवर लगे कंबल मिले।

विज्ञापन

वर्तमान में रेलवे की ओर से एसी कोच के यात्रियों को दो चादर, कवर सहित तकिया, एक छोटा तौलिया एवं एक कंबल दिया जाता है। लेकिन, कई बार चादर और कंबल गंदा होने की शिकायत यात्री रेल मदद एप और रेलवे की 139 सेवा पर करते हैं। इसे लेकर रेलवे बोर्ड स्तर पर कंबल के साथ कवर देने पर विचार कर रहा है।

एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि कंबल देने का निर्णय रेलवे बोर्ड स्तर से होगा। वर्तमान में एनसीआर की ट्रेनों में जो कंबल दिए जा रहे हैं उसकी प्रत्येक माह में एक बार धुलाई होती है। 2010 के पहले प्रत्येक तीन माह में एक बार धुलाई होती थी। लेकिन, 2016 के बाद से प्रत्येक माह की जाने लगी। इसके अलावा चादर, तकिया कवर व हैंड टॉवेल की धुलाई प्रत्येक इस्तेमाल के बाद की जा रही है। इसके लिए एनसीआर के प्रयागराज व ग्वालियर में दो मैकेनाइज्ड लाउंड्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें