फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के माल गोदाम में आग, कागजात जले

Wed, 02 Sep 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। उत्तर मध्य रेलवे के लीडर रोड कॉलोनी स्थित माल गोदाम में मंगलवार को आग लग गई। केबिल में शार्ट-सर्किट से लगी आग में कॉलोनी में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे अफसरों और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग को काबू में किया।
विज्ञापन


लीडर रोड स्थित रेलवे का माल गोदाम इन दिनों खाली है लेकिन यहां कुछ कागजत रखे हुए थे। मंगलवार को दिन में गोदाम के एक हिस्से से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ तो कॉलोनी में रहने वाले लोग शोर मचाने लगे। आग लगने की सूचना रेलवे के अफसरों को दी गई। कुछ देर में ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल के साथ मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग को काबू में किया। रेलवे प्रशासन ने आग से किसी तरह की क्षति से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें