फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के संचालन की तैयारियों की जुटा रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन खत्म होने के बाद रेल संचालन सुचारु रूप से हो इसके लिए रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। लॉकडाउन के बाद परिचालन दक्षता में सुधार के लिए रेलवे ने कुल 21 विषयों पर काम शुरू किया है। इस कार्य के लिए रेलवे ने बोर्ड एवं जोनल रेलवे के सभी वरिष्ठ अफसरों को लगाया है। इसमें जीएम एनसीआर राजीव चौधरी को रेलवे बोर्ड ने परिचालन, अनुरक्षण, निर्माण और विनिर्माण गतिविधियों के संबंध में योजना तैयार करने वाली समिति का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन पार्ट-टू की मियाद तीन मई 2020 तक है। इसके बाद लॉकडाउन बढ़ता है या नहीं, यह केंद्र सरकार या राज्य सरकार तय करेगी। लॉकडाउन जब भी खुलेगा तो सुरक्षित और संरक्षित रेल संचालन कैसे शुरू हो, ट्रेन एवं स्टेशन पर सामाजिक दूरी का पालन कैसे हो, ऐसे ही कुल 21 विषयों पर रेलवे ने काम शुरू किया है। इसके लिए प्रत्येक विषय के लिए एक नोडल अधिकारी और रेलवे बोर्ड के एक समन्वय अधिकारी सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधक से युक्त अफसरों की समिति का गठन किया गया है। यह समितियां लॉकडाउन अवधि के दौरान विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करके बैठक आदि के माध्यम से अपने विचार रखेगी। साथ ही समन्वय अधिकारी के माध्यम से अपनी रिपोर्ट रेल मंत्रालय को प्रस्तुत करेगी। एनसीआर सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रेल संचालन, अनुरक्षण, निर्माण और विनिर्माण गतिविधियों के कार्य योजना में जीएम एनसीआर समेत कुल चार जोनल रेलवे के जीएम की कमेटी गठित हुई है। इसके नोडल अफसर जीएम एनसीआर राजीव चौधरी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें