विजयवाड़ा में होने वाले ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के अधिवेशन में शिरकत करने के लिए विशेष ट्र
- फोटो : Archive
ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के दो से चार दिसंबर तक विजयवाड़ा में होने वाले 102वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए रविवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री आरडी यादव के नेतृत्व में रवाना हो गया। दोपहर 12:10 बजे विशेष ट्रेन से प्रतिनिधियों की रवानगी से पहले प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर कर्मचारियों की भीड़ उमड़ी और नारेबाजी से पूरा परिसर गूंज उठा।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे ही प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंच गई थी, जो उत्तर मध्य रेलवे के 14 स्टेशनों पर रुकते हुए विजयवाड़ा जाएगी। रवानगी से पहले महामंत्री आरडी यादव ने प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकता व मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया। मंडल मंत्री डीएस यादव, मनोज त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार, नागेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद पांडेय, विजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मी रवाना हुए।