फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेलकर्मियों की हुंकार, 18 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीआरएम कार्यालय में प्रदर्शन करते एनसीआरएमयू कार्यकर्ता। अमर उजाला
विज्ञापन
आठवें वेतन आयोग को एक जनवरी 2026 से लागू करने, रनिंग कर्मियों के किमी भत्ते में 25 फीसदी की वृद्धि किए जाने समेत 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन से जुड़े रेलकर्मियों ने सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में प्रदर्शन किया। भोजनावकाश के दौरान हुए इस प्रदर्शन में अपनी मांगों के समर्थन में रेलकर्मियों ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर प्रयागराज मंडल में अखिल भारतीय मांग दिवस को लेकर मंडल मंत्री डीएस यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में रेलकर्मियों ने आवाज बुलंद की। इस दौरान बोनस की 7000 रुपये की सीमा समाप्त करने, पुरानी पेंशन (ओपीएस) की बहाली, रेलकर्मियों के माता-पिता को पास व चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई।
रेलकर्मियों ने कहा कि ट्रैक मेंटेनरों को 4200 ग्रेड पे मिले और रेलवे आवासों की आधुनिक सुविधाओं के साथ मरम्मत कराई जाए। संरक्षा कोटि के सभी कर्मचारियों को रिस्क और हार्ड ड्यूटी भत्ता दिए जाने की भी मांग की गई। रेलकर्मियों ने कहा कि अगर उनकी इन मांगों को नहीं माना गया तो भविष्य में आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस दौरान सईद अहमद, नागेंद्र बहादुर सिंह, अरुणेंद्र कुमार, डीबी सिंह, एसपी यादव, एसके सिंह, विजेंद्र यादव, अरविंद पांडेय, राजू प्रसाद, ऋतु मसीह, दीपक सिंह समेत विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें