मनरेगा के तहत मजदूरों को रेलवे भी काम देगा। इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। रेलवे बोर्ड की ओर से गाइड लाइन जारी होने के बाद उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन के प्रयागराज मंडल ने भी विभिन्न स्थानों पर चल रहे रेलवे के कार्य की सूची बनाई है। इस संबंध में बुधवार को डीआरएम ऑफिस में एक बैठक भी हुई। बैठक में मनरेगा मजदूरों को काम दिए जाने पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि रेलवे प्रशासन अपने ठेकेदारों से कहेगा कि वह अपने यहां मनरेगा मजदूरों को कार्य दें।