Railway use data analytics in all sector
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में सोमवार को डाटा एनालिटिक्स पर एक कार्यशाला हुई। इस अवसर पर महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने सभी कार्य क्षेत्रों में निर्णय लेने में डेटा विश्लेषणात्मक उपकरणों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी कहा कि रेलवे सभी क्षेत्रों में जैसे ट्रेन परिचालन, आरक्षण, रखरखाव आदि के निष्पादन में डेटा विश्लेषण का उपयोग करता है।
कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य रेल अफसरों एवं कर्मचारियोें के कौशल में सुधार करना है। ताकि हमारे डेटा विश्लेषण का प्रयोग संसाधनों के द्वारा यात्रियों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ भविष्य के विकास की जरूरतों को समझने के लिए अधिक उपयोगी बनाया जा सके। इस अवसर पर मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के डा. अनिल कुमार सिंह और डा. मयंक पांडेय ने इस क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के आंकड़ों और उनके विश्लेषण के लिए उपलब्ध साधन एवं नवीनतम विकास की जानकारी दी। यहां जीएम एनसीआर ने सुझाव दिया कि रेलवे डेटा का एक बड़ा स्रोत है और एमएनएनआईटी के छात्र रेलवे के साथ डेटा विश्लेषण परियोजनाओं से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक सामान्य अंशु पांडेय ने किया।