फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरादतगंज से छिवकी तक बनेगा रेल फ्लाईओवर

विज्ञापन
Railway station
विज्ञापन
प्रयागराज। ट्रेनों की समय पालनता में सुधार करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन प्रयागराज में तीन रेल फ्लाईओवर बनाएगा। रेल फ्लाई ओवर बनने के बाद नैनी और छिवकी में ट्रेनें नहीं फंसेंगी। पहले चरण में इरादतगंज से नैनी (छिवकी) तक 12 किलोमीटर लंबा रेल फ्लाईओवर बनेगा। बाद में इसका विस्तार झूंसी तक किया जाएगा। इस दौरान रेलवे द्वारा गंगा नदी पर एक पुल का भी निर्माण किया जाएगा। इस फ्लाई ओवर के निर्माण के बाद मुंबई रूट की ऐसी ट्रेनें, जिन्हें वाराणसी की ओर जाना है, वह जंक्शन आए बगैर फ्लाईओवर के माध्यम से सीधे झूंसी के रास्ते वाराणसी चली जाएंगी।
विज्ञापन

दरअसल छिवकी और इलाहाबाद जंक्शन आने वाली बहुत सी ट्रेनें ऐसी हैं जो मुंबई रूट से आती है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनें हावड़ा एवं वाराणसी की ओर जाती है, लेकिन मुगलसराय (अब डीडीयू)-इलाहाबाद रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकता की वजह से ये ट्रेनें रोक ली जाती हैं। ट्रैक खाली होने के बाद ही इन ट्रेनों का चलाया जाता है। इससे इन ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ जाती है। ट्रेनों की लेटलतीफी का देखते उत्तर मध्य रेलवे ने इलाहाबाद में तीन रेल फ्लाईओवर बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा था। रेलवे के इस प्रस्ताव को मंजूरी भी मिली, साथ ही रेल बजट में इसका प्रावधान भी कर दिया। एनसीआर की पिंक बुक में भी तीनों रेल फ्लाईओवर का ब्यौरा दिया गया। प्रयागराज में इरादतगंज-कुंवाडीह में 20 किलोमीटर, नैनी-इरादतगंज के बीच 12 किलोमीटर लंबा रेल फ्लाईओवर बनेगा। इसके अलावा करछना से इरादतगंज के बीच 10 किमी लंबे रेल फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी रेल मंत्रालय ने दी है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक रेल बजट में तीनों रेल फ्लाई ओवर स्वीकृत है। अब नीति आयोग से उनकी मंजूरी मिलनी है। तीनों से सबसे पहले इरादतगंज-नैनी फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। आने वाले दिनों में इसका विस्तार झूंसी तक होना है।
इन रेल फ्लाईओवरों का होगा निर्माण
परियोजना का नाम कुल लंबाई लागत
इरादतगंज-कुंआडीह फ्लाईओवर 20.10 किमी 9.19 अरब
करछना-इरादतगंज फ्लाईओवर 10 किमी 2.81 अरब
नैनी-इरादतगंज फ्लाईओवर 12 किमी 3.37 अरब
सर्वाधिक व्यस्त रेलखंड में शामिल है इलाहाबाद-डीडीयू
इलाहाबाद-पंडित दीन दयाल उपाध्याय(डीडीयू) रेलखंड देश के सर्वाधिक व्यस्त रेलखंडों में एक है। इस रेल खंड पर ट्रेनों की समयपालनता हमेशा ही रेेलवे के लिए एक चुनौती रही है। मुंबई रूट से आने वाली ट्रेनें इस रूट पर इलाहाबाद छिवकी और नैनी जंक्शन पर अक्सर फंस जाती है। अब रेल फ्लाई ओवर के निर्माण से संबंधित रूट की ट्रेनें ऊपर ही ऊपर फ्लाई ओवर के माध्यम से क्रांस कर जाएंगी। एनसीआर की बात करें तो यहां इलाहाबाद मंडल के टूंडला में एक रेल फ्लाईओवर है। इस फ्लाई ओवर से आगरा से आने वाली ट्रेनें सीधे टूंडला स्टेशन पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें