फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महाकुंभ के लिए रेलवे का टोल फ्री नंबर कल से हो जाएगा शुरू, मोबाइल एप भी लॉन्च करेगा रेलवे प्रशासन

Fri, 01 Nov 2024 07:11 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

टोल फ्री नंबर पिछले दिनों ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी और सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने लॉन्च किया था। बता दें कि प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा संगमनगरी के नौ रेलवे स्टेशनों से 992 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
महाकुंभ पर एनसीआर रेलवे ने जारी किया टोल फ्री नंबर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल द्वारा लॉन्च किया गया टोल फ्री नंबर शुक्रवार एक नवंबर से काम करना शुरू कर देगा। इससे देश के किसी भी कोने से टोल फ्री नंबर 18004199139 पर फोन करके महाकुंभ से जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकेंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन एक मोबाइल एप भी लॉन्च करेगा।

विज्ञापन


टोल फ्री नंबर पिछले दिनों ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम प्रयागराज हिमांशु बडोनी और सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने लॉन्च किया था। बता दें कि प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ के दौरान रेलवे द्वारा संगमनगरी के नौ रेलवे स्टेशनों से 992 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि टोल फ्री नंबर पर ट्रेनों के आवागमन का समय, संचालन स्टेशन, टिकट घर, आश्रय स्थल से लेकर कई जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं। इस नंबर पर हिंदी, अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारियां उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर भी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों और स्टेशनों से संबंधित जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही प्रयागराज मंडल द्वारा महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मोबाइल एप भी जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसमें महाकुंभ, प्रयागराज और रेलवे संबंधी सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें