फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ग्रुप डी के आवेदन निरस्त, संशोधन के लिए भटक रहे अभ्यर्थी

Fri, 28 Aug 2020 12:40 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पिछले वर्ष देश भर से सवा करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
जिनके आवेदन हुए वह करवाना चाह रहे संशोधन, परीक्षा तिथि घोषित करने की भी मांग
विज्ञापन
आवेदन निरस्त होने के बाद अभ्यर्थी परेशान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज। रेलवे की नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) की परीक्षा में पिछले वर्ष आवेदन करने वाले हजारों अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त हो जाने के बाद संशोधन के लिए संबंधित अभ्यर्थी भटक रहे हैं। इन अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले वर्ष उन्होंने आवेदन किया था। लेकिन रेलवे ने हजारों अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए। इस बीच जिन अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत हुए हैं वह परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले वर्ष मार्च-अप्रैल में ही देश भर में सवा करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने विभिन्न जोनल रेलवे के ग्रुप डी के एक लाख से अधिक पदों के आवेदन किया था। इसमें से तकरीबन 4.50 लाख आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। प्रयागराज से आवेदन निरस्त होने की संख्या तकरीबन पांच हजार बताई जा रही है। हालांकि बाद में बोर्ड की ओर से आवेदन दुरुस्त करने का मौका दिया था, लेकिन अभ्यर्थियों का आरोप है कि तब 50 हजार से आसपास और आवेदन स्वीकृत किए गए।

झूंसी के राकेश यादव ने बताया कि देश भर से काफी संख्या में आवेदन निरस्त होने की वजह से अभ्यर्थियों ने दिल्ली में धरना प्रदर्शन भी किया। इसी तरह रामबाग के मोहित गुप्ता ने बताया कि उन्होंने जब आवेदन किया तो फोटो ठीक ढंग से स्कैन हुई थी, लेकिन बाद में उनका आवेदन फोटो की वजह से ही निरस्त हो गया। इसी तरह बेनीगंज के उत्कर्ष ने बताया कि एक लाख पदों में 4730 पद आरआरबी प्रयागराज के हैं। भर्ती बोर्ड संशोधन का मौका देना नहीं चाहता। हालांकि आरआरबी प्रयागराज के चेयरमैन आरए जमाली का कहना है कि ग्रुप डी परीक्षा के लिए प्रयागराज में कोई फार्म नहीं लिया। ऑनलाइन फार्म सीधे नोडल एजेंसी को भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें