फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Bharti : एएलपी भर्ती में बढ़े 1000 पद, मुख्य परीक्षा के लिए अब ज्यादा अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

Thu, 21 May 2026 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है। बोर्ड ने रिक्तियों की संख्या में 1,000 पदों का इजाफा कर दिया है, जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 9,970 से बढ़कर 10,970 हो गई है।
विज्ञापन
RRB Railway Job 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सहायक लोको पायलट (एएलपी) भर्ती 2025 के अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात दी है। बोर्ड ने रिक्तियों की संख्या में 1,000 पदों का इजाफा कर दिया है, जिसके बाद अब कुल पदों की संख्या 9,970 से बढ़कर 10,970 हो गई है। पदों में यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से बिलासपुर, भुवनेश्वर और सिकंदराबाद जोन में की गई है।

इस फैसले से उन हजारों अभ्यर्थियों को सबसे बड़ा फायदा होगा जो फरवरी 2026 में आयोजित हुई सीबीटी-एक परीक्षा के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पदों की संख्या बढ़ने से अब मुख्य परीक्षा (सीबीटी-टू) के लिए करीब 15,000 से 20,000 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा, जिससे प्रतियोगिता में शामिल युवाओं की राह थोड़ी आसान होगी।

विज्ञापन


बोर्ड के संभावित कार्यक्रम के अनुसार सीबीटी-एक का परिणाम जून से जुलाई के बीच जारी किया जा सकता है, जबकि सीबीटी-टू का आयोजन अगस्त-सितंबर में होगा। इसके बाद अक्टूबर-नवंबर में साइको टेस्ट और दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस घोषणा के बाद से ही प्रतियोगी छात्रों में भारी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें