रेलवे बोर्ड ने विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) की तारीखों में बदलाव कर दिया है। आठ मार्च को होने वाली परीक्षा अब 12 और 19 अप्रैल को होगी। बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर मनदीप कुमार की ओर जारी आदेश के अनुसार, 50-50 प्रतिशत उम्मीदवारों को दो अलग-अलग तारीखों (12 व 19 अप्रैल) पर परीक्षा में शामिल किया जाएगा। इसका जिम्मा आरआरबी अजमेर को सौंपा गया है। 11 मई को परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
आठ जून को सफल उम्मीदवारों का फाइनल पैनल तैयार कर लिया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया में जून तक की संभावित रिक्तियों को भी शामिल किया गया है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) सहित विभिन्न जोनों के करीब 1.75 लाख रेल कर्मचारी इस परीक्षा में बैठेंगे। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नई तिथियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू कर दी गई है।